120 Bahadur Teaser: फरहान अख्तर की 120 बहादुर का दूसरा टीजर रिलीज, लता मंगेशकर की आवाज सुन खड़े हो जाएंगे रोंगटे

120 Bahadur Teaser 2 :फरहान अख्तर की अपकमिंग फिल्म 120 बहादुर का अच्छा खासा बज बना हुआ है। हाल ही में मेकर्स ने 120 बहादुर का एक मोशन पोस्टर रिलीज किया। इस बीच अब मेकर्स ने फिल्म का दूसरा टीजर रिलीज कर दिया है। दिग्गज सिंगर लता मंगेशकर जी के जन्मदिन पर रिलीज किया गया यह खास टीजर ट्रिब्यूट 'ऐ मेरे वतन के लोगों' गाने की गूंज के साथ आया है। यह आइकॉनिक देशभक्ति गाना 1962 की जंग के शहीद सैनिकों के लिए लिखा गया था, जिस पर 120 बहादुर बेस्ड है। लता जी ने इसे लाइव परफॉर्म कर सैनिकों के बलिदान को सलाम किया था। वहीं फरहान अख्तर की फिल्म 120 बहादुर का टीजर देख लोग दंग रह गए हैं।