जल्द बंद होगा Bade Acche Lagte Hain 4, इस दिन आएगा आखिरी एपिसोड

इंडिया में डेली सोप को लोग काफी पसंद करते हैं। लेकिन दर्शकों को आए दिन शो की कहानियों में कुछ न कुछ चटपटा देखने को चाहिए रहता है। जिसके लिए मेकर्स पूरी-पूरी कोशिश करते हैं, हालांकि अगर मेकर्स दर्शकों की चाह को पूरा नहीं कर पाते, तो उस सीरियल को टीवी से अलविदा कहना पड़ जाता है। जी हां ऐसा ही कुछ हुआ है एकता कपूर के शो 'बड़े अच्छे लगते हैं 4' के साथ। सीरियल के मेकर्स ने दर्शकों को शो से बांधने के लिए काफी कुछ ट्विस्ट को लेकर आए। लेकिन इसके बावजूद 'बड़े अच्छे लगते हैं 4' को अलविदा कहना पड़ा। जानकारी के लिए बता दें कि सीरियल का आखिरी एपिसोड 19 सितंबर को रिलीज होगा।