Extraordinary Attorney Woo का कॉपी है Juhi Mui ? विवाद पर ईशा सिंह ने तोड़ी चुप्पी

ईशा सिंस टीवी पर एक बार फिर धमाका करने के लिए तैयार हैं। ईशा सिंह नए शो जूही मुई के साथ टीवी पर लौट रही हैं। इस शो में ईशा एक स्पेशल कैरेक्टर निभा रही हैं। शो में ईशा के रोल का नम जूही सूरी है और वह वकालत की दुनिया में अपने भाई और पापा की मदद करती है, लेकिन उसमें काबिल वकील का हुनर भी है। हालांकि, जूही स्पेशल होने की वजह से कोई केस नहीं लड़ पाती। दावा किया जाता है कि ये शो Extraordinary Attorney Woo का कॉपी है। अब इस पर ईशा सिंह ने चुप्पी तोड़ी है और सच बताया है। उन्होंने कहा ऑटिस्टिक किरदार निभाना उनके करियर का सबसे चुनौतीपूर्ण अनुभव रहा है।m