द ट्रेटर 2 में धमाका करेंगे ये टीवी स्टार्स, करण जौहर के शो में होगा हंगामा

करण जौहर अपने रियलिटी शो द ट्रेटर के दूसरे सीजन का ऐलान कर चुके हैं. इस शो के पहले सीजन ने फैंस का ध्यान काफी अच्छी तरह खींचा था और इसी वजह से इस रियलिटी शो का फैंस लगातार इंतजार कर रहे हैं. इस बीच सोशल मीडिया पर उन स्टार्स के नाम आ रहे हैं, जो ट्रेटर 2 का हिस्सा बन सकते हैं. इस लिस्ट में श्वेता तिवारी से लेकर एल्विश यादव तक का नाम शामिल है. आइए आपको वीडियो के जरिए बताते हैं कि ट्रेटर 2 में कौन कौन से सेलेब्स हिस्सा ले सकते हैं.