Ek Din Trailer: क्यूट सी लव-स्टोरी होगी जुनैद खान-साई पल्लवी की फिल्म, देखें ट्रेलर

Ek Din Trailer: बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान के बेटे जुनैद खान की फिल्म 'एक दिन' का ट्रेलर रिलीज हो गया है। इस मूवी से साउथ एक्ट्रेस साई पल्लवी अपना बॉलीवुड डेब्यू कर रही हैं। ट्रेलर में जुनैद खान और साई पल्लवी की क्यूट लव-स्टोरी नजर आ रही हैं। दोनों की केमिस्ट्री भी ट्रेलर में साफ नजर आ रही है। इस रोमांटिक ड्रामा को आमिर खान के बैनर तले बनाया गया है। फिल्म का निर्देशन सुनील पांडे ने किया है। मेकर्स इस मूवी को 1 मई के दिन सिनेमाघरों में रिलीज़ करेंगे। वैसे आपको यह ट्रेलर कैसा लग? इस बारे में अपनी राय जरूर दें।