EK DEEWANE KI DEEWANIYAT Trailer: अधपकी सी प्रेमकहानी ला रहे हर्षवर्धन और सोनम बाजवा, देखें वीडियो

EK DEEWANE KI DEEWANIYAT Trailer: हर्षवर्धन राणे की सनम तेरी कसम के दूसरे भाग का इंतजार कर रहे दर्शकों के लिए इंतजार की घड़ियां खत्म होती नजर आ रही हैं। हर्षवर्धन राणे और सोनम बाजवा की नई फिल्म एक दीवाने की दीवानियत सिनेमाघरों में रिलीज के लिए तैयार है, जिसका ट्रेलर भी रिलीज हो चुका है। एक दीवाने की दीवानियत एक रिवेंज ड्रामा है, जिसमें सोनम और हर्षवर्धन लवर्स होने के साथ-साथ एक-दूसरे के खिलाफ भी खड़े नजर आएंगे। एक दीवाने की दीवानियत को मेकर्स दीवाली के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज करेंगे।