दिव्येंदु शर्मा और राधिका आप्टे की फिल्म 'साली मोहब्बत' का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज, इस दिन ओटीटी पर दस्तक देगी मूवी

Saali Mohabbat Trailer: एक्ट्रेस राधिका आप्टे, और दिव्येंदु शर्मा की नई फिल्म 'साली मोहब्बत' इन दिनों चर्चा में बनी हुई है। इस बीच मेकर्स ने फिल्म का धांसू ट्रेलर रिलीज कर दिया है, जिसे देखकर सभी के रोंगटे खड़े हो गए है। ट्रेलर को देखकर ऐसा लगता है फिल्म की कहानी में डबल मर्डर और एक हाउसवाइफ के ईद-गिर्द घूमने वाली है। इसमें भी कई ट्विस्ट और राज हैं। साली मोहब्बत' ने शिकागो साउथ एशियन फिल्म फेस्टिवल में सभी का दिल जीत लिया था। अब लोग फिल्म को देखने के लिए बेताब हो गए हैं। बता दें कि एक्ट्रेस राधिका आप्टे, और दिव्येंदु शर्मा की नई फिल्म 'साली मोहब्बत' 12 दिसंबर को जी 5 पर रिलीज होगी।