टीवी की मशहूर एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ ने अपनी एक्टिंग से हमेशा सुर्खियां बटोरी हैं। दीपिका कक्कड़ अपनी लिवर कैंसर सर्जरी के बाद घर लौटीं, जहां वह परिवार और बेटे के साथ वक्त बिताने की हर संभव कोशिश कर रही हैं। बीते दिन दीपिका कक्कड़ ने पहली बार ननद सबा इब्राहिम के बेटे हैदर को गोद में भी उठाया। दीपिका कक्कड़ ने ननद के बेटे को गोद में लेते ही इस बात पर दुख जाहिर किया कि वह उसका स्वागत नहीं कर पाईं। हालांकि सबा इब्राहिम ने दीपिका कक्कड़ का पूरा सपोर्ट किया और कहा कि आपकी बदौलत ही मैं सारी चीजों को अच्छे से हैंडल कर पाई।