Dil Tod Gaya Tu Song: इमरान हाशमी और यामी गौतम की नई फिल्म हक इन दिनों हर ओर चर्चा का विषय बनी हुई है। फिल्म हक का विषय ही ऐसा है कि हर कोई इसमें दिलचस्पी दिखा रहा है। फिल्म हक के मेकर्स ने कुछ देर पहले ही इसका नया गाना दिल तोड़ गया तू रिलीज किया है, जिसमें यामी गौतम प्यार में मिले दर्द को खूबसूरती से दिखाती नजर आ रही हैं। फिल्म हक का नया गाना टाइम्स म्यूजिक पर रिलीज हुआ है, जिसे काफी अच्छा रिस्पांस मिल रहा है। फिल्म हक के नए गाने के बारे में बात करते हुए इमरान हाशमी ने बताया है, 'दिल तोड़ गया तू गाना दिल टूटने का भार बहुत ही खूबसूरती से दिखाता है। विशाल ने बहुत ही खूबसूरत गाना बनाया है, जो हर उम्र के दर्शकवर्ग को पसंद आएगा।'यामी गौतम को भी फिल्म हक का नया गाना काफी पसंद है। उन्होंने इसके बारे में बात करते हुए कहा है, "दिल तोड़ गया तू में एक खास इमोशन है। ये केवल एक हार्टब्रेक का गाना नहीं है बल्कि ये एक अनकहे इश्क की कहानी है। गाने के लिएरिक्स और म्यूजिक कमाल का है।"