Dharmendra Health Update: सलमान-शाहरुख से लेकर ये स्टार्स पहुंचे हॉस्पिटल

बॉलीवुड के ही-मैन धर्मेन्द्र इस समय हॉस्पिटल में एडमिट है। एक्टर की हालत इस समय नाजुक बताई जा रही है। उनकी सेहत का जायजा लेने इंडस्ट्री के स्टार्स हॉस्पिटल पहुँच रहे हैं। कल रात से ही बॉलीवुड इंडस्ट्री के स्टार्स धर्मेन्द्र की एक झलक देखने के लिए हॉस्पिटल पहुँच रहे हैं। सामने आई वीडियो क्लिप्स में देखा जा सकता है कि सलमान खान, गोविंदा, शाहरुख खान, बॉबी देओल, सनी देओल समेत ये स्टार्स पहुंचे हैं। फैंस भी अपने सुपरस्टार के लिए दुआ पढ़ रहे हैं। अब जल्द से जल्द उनके ठिक होने का इंतजार है।