दीपिका पादुकोण ने 'AA22xA6' के लिए एटली से मिलाया हाथ, अल्लू अर्जुन संग दिखेगी जोड़ी

स्पिरिट’ और ‘कल्कि 2’ छोड़ने के बाद से दीपिका पादुकोण काफी ज्यादा चर्चा में बनी हुई है। हाल ही में आई रिपोर्ट के अनुसार दीपिका की एक्शन फिल्म ‘AA22xA6’ में एंट्री हुई है। मेकर्स ने सोशल मीडिया पर इस वीडियो को शेयर किया है, जिसे फैंस काफी ज्यादा पसंद कर रहे हैं। इस वीडियो में दीपिका एक्शन करती हुई नजर आ रही है। इस फिल्म में दीपिका के साथ अल्लू अर्जुन नजर आने वाले हैं। साउथ सिनेमा के मशहूर डायरेक्टर एटली के साथ दीपिका पादुकोण की ये दूसरी फिल्म होगी। यह जोड़ी पहले ‘जवान’ (Jawan) में काम कर चुकी है। ये फिल्म 2026 में रिलीज होगी।