दे दे प्यार दे 2 का गाना 'रात भर' हुआ रिलीज, रकुल और मिज़ान की केमिस्ट्री ने लगाई आग

De De Pyaar De 2 Song: बॉलीवुड फीं 'दे दे प्यार दे' अपने दूसरे भाग के साथ लौट रही है। इस फिल्म में आपको एक बार फिर रकुल प्रीत सिंह और अजय देवगन की जोड़ी देखने को मिलेगी। दे दे प्यार दे 2 की खास बात तो ये है कि इसमें मिजान जाफरी भी नजर आएंगे। वहीं अब इस फिल्म का गाना 'रात भर' रिलीज हुआ, जिसमें आयशा (रकुल) और आदित्य (मिजान) की केमिस्ट्री देखने को मिली। बता दें इस फिल्म में अब आयशा आशीष को अपने प्यार से मिलाएगी। इस बड़ी उम्र फासले वाले रिश्ते से आयशा के पिता राजी नहीं है इसलिए वो आदित्य की एंट्री कराते हैं। फिल्म 14 नवंबर 2025 को बड़े परदे पर रिलीज होगी।