3 Shaukk Song: मिजान जाफरी ने करण औजला के गाने पर किया जबरदस्त डांस, देखें वीडियो

3 Shaukk Song: अजय देवगन, रकुलप्रीत सिंह, जावेद जाफरी, आर माधन और मिजान जाफरी स्टारर फिल्म दे दे प्यार दे 2 का नया गाना 3 शौक रिलीज हो गया है, जिसमें मिजान जाफरी जबरदस्त डांस करते नजर आ रहे हैं। इस गाने को करण औजला ने गाया है, जिनके पंजाबी गाने हर दम चार्ट में टॉप पर बने रहते हैं। गाने के बीच में एक समय ऐसा भी आता है जब मिजान जाफरी अपने पिता जावेद जाफरी के साथ थिरकते नजर आते हैं। बाप-बेटे की जोड़ी को थिरकते देखकर फैंस की चांदी हो जाती है। आप गाने को देखें और हमें कमेंट में जरूर बताएं कि आपको ये कैसा लगा...