Costao Teaser: जी5 ने अपनी नई फिल्म 'कोस्टाओ ' का टीजर रिलीज कर दिया है जो देखने में काफी धांसू है। फिल्म में नवाजुद्दीन सिद्दकी कस्टम अफसर कोस्टाओ फर्नांडीस का रोल निभा रहे हैं जो बड़े ही बहादुरी से सोने की तस्करी का खुलासा करेगा। यह फिल्म श्री कोस्टाओ फर्नांडिस की अविश्वसनीय सच्ची कहानी से प्रेरित है, जो एक विनम्र लेकिन निडर व्यक्ति हैं। साल 1991 में कोस्टाओ ने अपनी जान जोखिम में डालकर इंडिया के अब तक की बड़ी गोल्ड तस्करी के सबसे बड़े नेटवर्क में से एक को खत्म कर कर दिया था।