Chaand Mera Dil Teaser: एक्शन फिल्मों के दौर में करण जौहर का बैनर धर्मा प्रोडक्शन चांद मेरा दिल जैसी लव स्टोरी ला रहा है, जिसका पहला टीजर आउट हो चुका है। इस फिल्म में लक्ष्य और अनन्या पांडे मुख्य किरदारों में दिखाई देंगे। फिल्म चांद मेरा दिल का टीजर देखने के बाद ऐसा लग रहा है कि ये फिल्म एक कॉलेज लव स्टोरी होने वाली है, जिसमें तड़प, मोहब्बत, बिछुड़न और दर्द दिखाया जाएगा। फिल्म चांद मेरा दिल को विवेक सोनी ने डायरेक्ट किया है। इस फिल्म की टैग लाइन "हर एक प्यार को दूसरा चांस नहीं मिलता" है। इससे ही साफ है कि करण जौहर और विवेक दर्शकों को जमकर रुलाने वाले हैं।