Bandar Trailer: नए अवतार में बॉबी देओल ने मचाया तहलका, रिलीज हुआ ट्रेलर

Bandar Trailer: फिल्म बंदर का ऑफिशियल ट्रेलर रिलीज हो गया है, जिसने आते ही लोगों का ध्यान खींच लिया है। ट्रेलर में फिल्म की डार्क और इंटेंस कहानी की झलक देखने को मिलती है। इस फिल्म को जी स्टूडियोज ने प्रस्तुत किया है, जबकि इसे सैफ्रन मैजिकवर्क्स ने प्रोड्यूस किया है। खास बात यह है कि फिल्म में पहली बार बॉबी देओल और डायरेक्टर अनुराग कश्यप साथ काम कर रहे हैं।ट्रेलर में ग्लैमर की दुनिया, कानूनी उलझनों और शक से भरे माहौल को दिखाया गया है। अनुराग कश्यप अपने खास अंदाज में ऐसी दुनिया दिखाते हैं, जहां कोई किरदार पूरी तरह सही या गलत नहीं दिखाई देता। फिल्म में सान्या मल्होत्रा भी अहम भूमिका में नजर आ रही हैं। मालूम हो कि फिल्म बंदर 5 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।