Bigg Boss 19: सलमान खान के शो को ठेंगा दिखा चुके हैं ये सितारे, पिंजरे में कैद होने से किया इंकार

टीवी पर जल्द ही धमाकेदार शो 'बिग बॉस 19' की एंट्री होने वाली है। शो को दिलचस्प बनाने के लिए मेकर्स लगातार कोशिशें कर रहे हैं। अभी तक कई टीवी और बॉलीवुड स्टार्स को अप्रोच भी किया जा चुका है। लेकिन कुछ सितारे ऐसे भी हैं, जिन्होंने 'बिग बॉस 19' को ठुकराने में जरा भी देर नहीं लगाई। इस लिस्ट में रति पांडे से लेकर राम कपूर तक का नाम शामिल है। वहीं मीनाक्षी शेषाद्रि और डेजी शाह जैसी एक्ट्रेसेस ने बिग बॉस 19 को कभी न करने की कसम तक खाई। बता दें कि बिग बॉस 19 की शुरुआत 24 अगस्त से होने वाली है।