Bigg Boss 17 में अंकिता लोखंडे ने फिर किया सुशांत का जिक्र, बताया कितने मेहनती थे...

Bigg Boss 17: टीवी एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे और सुशांत सिंह राजपूत की प्रेम कहानी के बारे में सभी जानते होंगे। ऐसे में हाल ही के एपिसोड में देखा गया की कैसे एक्ट्रेस दिवगंत एक्टर को याद कर कहती हैं की कैसे फिल्म एम एस धोनी की शूटिंग लेट शुरू होने पर सुशांत क्रिकेट खेलते रहे। साथ ही बताया की वो दोनों क्रिकेटर धोनी के घर रांची गए थे। साथ ही एक्ट्रेस आज भी उनपर गर्व महसूस करती है। फिल्म राब्ता के दौरान सुशांत और अंकिता का ब्रेकअप हो गया था।