Bigg Boss 17 Promo: सलमान ने वीकेंड पर लगाई ऐश्वर्या शर्मा की क्लास, बोले- तुम नील का पेशेंस लेवल चेक कर रहो...

बिग बॉस 17 का नया प्रोमो सामने आ गया है। प्रोमो में सलमान खान ऐश्वर्या शर्मा की क्लास लगाते हुए नजर आ रहे हैं। वो ऐश्वर्या को बताते हैं कि घर में आप अपने पति नील भट्ट से किस बदतमीजी से बात करती है। आपक उसका कितना पेशेंस लेवल चेक करोगी। अगर आप ऐसा ही करती रही तो आपका रिश्ता बहुत ही टॉक्सिक हो जाएगा। ऐश्वर्या के बिहेवियर को देखते हुए सोशल मीडिया पर लोगों ने उन्हें झगड़ालू का टैग दिया है। पिछले कुछ दिनों से ऐश्वर्या घर में लगातार विक्की जैन और अभिषेक कुमार से लड़ती हुई नजर आ रही है। इतना ही नहीं ऐश्वर्या और अंकिता के बीच में जमकर तू तू मैं मैं हुई थी। क्या ऐश्वर्या सलमान की बातों को समझकर अपने बिहेवियर को बदलेंगी।