Bigg Boss 17 Promo: मुनव्वर- मन्नारा की दोस्ती में आईं दरार, क्या टूट जाएगी दोनों की दोस्ती

मेकर्स ने हाल ही में बिग बॉस 17 का धमाकेदार प्रोमो शेयर किया है। प्रोमो में मुनव्वर फारुकी और मन्नारा चोपड़ा के बीच में जबरदस्त झगड़ा हुआ है। झगड़े के दौरान मन्नारा मुनव्वर की दोस्ती पर सवाल उठाती हैं । वो कहती हैं कि मुनव्वर बार-बार खानजादी को लड़ाई करने के लिए उकसा रहा था। मुनव्वर कहते हैं कि वो सिर्फ मजाक- मस्ती कर रहे थे। लेकिन मन्नारा कुछ भी सुनने को तैयार नहीं होती है। मुनव्वर गुस्से में कहते हैं कि फिर मुझसे बात मत कर। क्या इस झगड़े की वजह से दोनों की दोस्ती में दरार आ जाएगी।