Bigg Boss 17: विक्की ने अंकिता के पैरों में गिरकर मांगी माफी, अभिषेक कुमार ने खोली ईशा-समर्थ की पोल

'बिग बॉस 17' में कंटेस्टेंट्स ने अपनी-अपनी गेम में आगे निकलने में कोई कसर नहीं छोड़ी। शो में बीते दिन प्रेस कॉन्फ्रेंस हुई, जिसमें कंटेस्टेंट्स को मीडिया के तीखे सवालों का सामना करना पड़ा। इस दौरान कंटेस्टेंट्स ने न केवल अपनी जिंदगी के चिट्ठे खोले, बल्कि अपने किये पर माफी भी मांगी। बिग बॉस 17 में अभिषेक कुमार से सवाल किया गया कि उन्होंने और ईशा मालवीय ने अपने रिश्ते का मजाक खुद ही बनाकर रख दिया था। इसपर अभिषेक कुमार ने बताया कि वह पहले ही ईशा मालवीय से बात करके आए थे कि शो पर ऐसी कोई बात नहीं करेंगे, जिससे दोनों को परेशानी हो। बता दें कि अभिषेक कुमार के अलावा मीडिया ने विक्की जैन को भी आड़े हाथों लिया, साथ ही अंकिता लोखंडे से माफी मांगने पर भी मजबूर किया।