Bhagwan Karas Song: भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार और सिंगर पवन सिंह (Pawan Singh) का नया इमोशनल गाना 'भगवान करस' यूट्यूब पर रिलीज होते ही लोगों द्वारा खूब सुना जा रहा है। इस गाने में पवन सिंह एकदम अजीब अवतार में दिखाई दे रहे हैं। इस गाने को यूट्यूब पर 2.5 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। इस गाने में पवन सिंह के साथ डॉली चावला, मुस्कान सिंह और प्रिंस प्रियदर्शी नजर आ रहे हैं। गाने का म्यूजिक प्रियांशु सिंह ने दिया है और इसके बोल रोहित सिंह ने लिखे हैं। आइए देखें पवन सिंह के इस गाने का वीडियो...