भाबीजी घर पर हैं की फिल्म का ट्रेलर हुआ रिलीज, कॉमेडी के साथ मिलेगा हॉरर का तड़का

Bhabiji Ghar Par Hain Movie: टीवी का धमाकेदार सीरियल 'भाबीजी घर पर हैं' के मेकर्स फिल्म लेकर हाजिर है। काफी समय से फिल्म 'भाबीजी घर पर हैं' को लेकर दर्शकों के बीच क्रेज बढ़-चढ़कर बोल रहा था और अब इसका ट्रेलर आखिरकार रिलीज हो चुका है। जी हाँ, मेकर्स ने फिल्म 'भाबीजी घर पर हैं' का ट्रेलर रिलीज कर दिया है जिसमें रवि किशन को अंगूरी से प्यार हो जाएगा तो वहीं अनीता पर भी एक गुंडे की नजर रहेगी। देखना दिलचस्प होगा की विभूति नारायण मिश्रा और मनमोहन तिवारी कैसे अपनी-अपनी पत्नियों को गुंडों से बचाएंगे। कहानी में ट्विस्ट तब आएगा जब आप इस कॉमेडी फिल्म में हॉरर का तड़का देखेंगे।