दिल दहला देगा फिल्म 'बारामुला' का ट्रेलर, सस्पेंस किडनैपिंग देगा फुल ऑन एंटेरटेन्मेंट

फिल्म 'बारामुला' का ट्रेलर रिलीज हो चुका है जो 7 नवंबर को नेटफलिक्स पर रिलीज होने जा रही है। हॉरर, सस्पेंस और थ्रिलर से भरपूर ये फिल्म आपका मनोरंजन करने वाली है। ट्रेलर की शुरुआत हुई कश्मीर के शहर बारामुला से जहां रातों-रात बच्चे गायब हो रहे हैं। बच्चों के किडनैपिंग केस के लिए ईमानदार ऑफिसर डीएसपी सैय्यद रिदवा को नियुक्त किया गया। सैय्यद आपण परिवार संग इस शहर में रहने आते हैं। जिस घर में सैय्यद अपने परिवार संग रह रहा है वहाँ रहस्यमयी हरकतें होने लगी। जैसे जैसे सैय्यद सच के करीब जा रहा है केस उतना ही पेचीदा होता गया। इस फिल्म में अहम भूमिका निभा रहा हैं बॉलीवुड एक्टर मानव कॉल।