Bandar Teaser: डेटिंग गेम में फंसकर "बंदर" बने बॉबी देओल, देखें वीडियो

Bandar Teaser: अभिनेता बॉबी देओल की बहुचर्चित फिल्म बंदर का आधिकारिक टीजर रिलीज हो चुका है, जिसमें वो एकदम अलग अवतार में दिखाई दे रहे हैं। डायरेक्टर अनुराग कश्यप की बंदर फेक डेटिंग गेम के आसपास घूमती दिखाई देगी, जिसमें फंसकर बॉबी देओल जेल की हवा खाते नजर आएंगे। फिल्म बंदर को विदेशी फिल्म महोत्सवों में दिखाया जा चुका है और इसे काफी तारीफें मिली हैं। बंदर का टीजर गवाही दे रहा है कि ये बॉबी देओल की सबसे कमाल की मूवी होने वाली है। 5 जून को रिलीज होने वाली बंदर की टक्कर वरुण धवन की है जवानी तो इश्क होना है और राम चरण की पेड्डी से है।