Baba Ho Sudhar Dihi Song: भोजपुरी इंडस्ट्री के जाने-माने एक्टर और सिंगर अरविंद अकेला कल्लू आए दिन अपने सॉन्ग्स के चलते छाए रहते हैं। कुछ महीनों पहले रिलीज हुआ अरविंद अकेला कल्लू का गाना 'बाबा हो सुधार दिही' एक बार फिर लोगों के बीच ट्रेंड कर रहा है। इस गाने में अरविंद अकेला कल्लू संग रक्षा गुप्ता नजर आ रही हैं। दोनों की केमिस्ट्री इस गाने में बेहद अच्छी लग रही है। इस गाने को अरविंद अकेला कल्लू और शिल्पी राज ने गाया है। गाने के बोल अखिलेश कश्यप ने लिखे हैं और इसका म्यूजिक आर्या शर्मा ने दिया है। यहां देखिए गाने का शानदार वीडियो...