सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' एक्ट्रेस अश्नूर कौर ने 'बिग बॉस 19' में कदम रखा है। वह शो की पहली कंटेस्टेंट बनीं और खास बात तो यह है कि उनके अंदाज ने दर्शकों को इंप्रेस करना शुरू कर दिया है। अश्नूर कौर ने बिग बॉस 19 में जाने से पहले टेली टॉक और जूम को इंटरव्यू दिया, जिसमें उन्होंने बताया कि एंट्री से पहले उन्होंने ऑनस्क्रीन मां हिना खान और भाई रोहन मेहरा ने क्या टिप्स दीं। इसके साथ ही अश्नूर कौर ने बताया कि उन्होंने 'बिग बॉस 19' के लिए कैसी तैयारियां की हैं। अश्नूर कौर ने बताया कि पिछले कुछ सालों से उन्हें लगातार ऑफर आ रहे थे।