अरबाज खान ने फैंस को सुनाई गुडन्यूज, कहा-'बहुत साल बाद पापा बनने वाला हूं..'

अरबाज खान और शूरा खान इन दिनों माता-पिता बनने को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। अक्सर कपल को साथ में देखकर फैंस कयास लगाते थे कि शूरा प्रेग्नेट हैं। अब हाल ही में अरबाज खान ने खुद इस गुडन्यूज को कंफर्म कर दिया है। इस खबर को सुनकर फैंस के बीच काफी ज्यादा खुशी का मौहाल है। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान एक्टर ने कहा कि वह इतने सालों के बाद पिता बनने को लेकर नर्वस हैं। साथ ही अरबाज ने कहा -"मुझे खुशी और जिम्मेदारी का एक नया एहसास दे रहा है।"