Anant Ambani-Radhika Merchant का चार दिनों तक चलेगा ग्रैंड प्री वेडिंग फंक्शन, जानें डिटेल्स

Anant Ambani-Radhika Merchant Pre Wedding Function: राधिका और अनंत के प्री वेडिंग फंक्शन की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। कपल का ग्रैंड वेडिंग फंक्शन चार दिनों तक इटली में क्रूज पर होगा। कपल के प्री वेडिंग फंक्शन में रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, सलमान खान समेत कई सितारे शामिल होंगे। एयरपोर्ट पर रणबीर अपने परिवार के साथ एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए। अनंत और राधिका का प्री वेडिंग 29 मई से 1 जून तक चलेगा। इस साल की शुरुआत में अनंत और राधिका ने गुजरात के जामनगर में प्री वेडिंग फंक्शन का आयोजन किया था। प्री वेडिंग फंक्शन में बॉलीवुड से लेकर बिजनेसमैन तक शामिल हुए थे। प्री वेडिंग फंक्शन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुई थी।