Alpha Teaser Out: सॉलिड एक्शन अवतार में दिखीं आलिया भट्ट, बाप बनकर बॉबी देओल ने किया ट्रेन

Alpha Teaser Out: शिव रवैल के निर्देशन में बनी फिल्म 'अल्फा' का टीजर अपने तय समय पर यानी 10 जून को मेकर्स ने रिलीज कर दिया है। 1 मिनट 55 सेकंड के इस टीजर में आलिया भट्ट का इंटेंस एक्शन अवतार देखने को मिलता है। फिल्म में बॉबी देओल को आलिया भट्ट के पिता के रोल में देखा जाएगा, जो अपनी बेटी को एक मिशन के लिए जबरदस्त तरह से ट्रेन करता है। टीजर की शुरुआती में भी ऐसा ही दिखाया गया है, जो अपनी के 18वें जन्मदिन पर उसे अपने पहले मिशन पर भेजने का सरप्राइज देता है। आलिया भट्ट और बॉबी देओल स्टारर का टीजर फैन्स को इम्प्रेस करने में सफल रहा है। आइए यहां देखें 'अल्फा' का धांसू टीजर...