काला कुर्ता पहनकर जवानी के राजेश खन्ना लगे आरव, वीडियो देख फैंस ने कहा-"बॉलीवुड में डेब्यू क्यों नहीं कर रहे हैं?"

बॉलीवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार के बेटे आरव हाल ही में सोशल मीडिया पर छा गए हैं। आरव का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। हाल ही में आरव हुमा कुरैशी की ईद पार्टी में शामिल हुए थे। इस दौरान आरव के साथ उनकी कजीन सिमर भाटिया भी नजर आ रही हैं। इस वीडियो को देखने के बाद फैंस आरव की तुलना राजेश खन्ना से कर रहे हैं। वीडियो देखने के बाद फैंस उन्हें बॉलीवुड में डेब्यू करने की सलाह दे रहे हैं। बता दें एक बार अक्षय कुमार ने बताया था कि उनके बेटे आरव को फिल्मों में काम करने में कोई दिलचस्पी नहीं है, और वह फैशन में अपना करियर बनाना चाहते हैं।