Aashiqon Ki Colony Song: दिशा पाटनी पर फिदा होगा सारा जमाना, देखें वीडियो

Aashiqon Ki Colony Song: शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी की अपकमिंग मूवी ओ रोमियो सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए कमर कस रही है। बीते दिनों फिल्म का ट्रेलर दर्शकों के सामने आया था, जिसे कमाल का रिस्पांस मिला था और अब विशाल भारद्वाज ने इसका पहला गाना आशिकीों की कॉलोनी पेश कर दिया है। इस गाने में शाहिद कपूर के साथ दिशा पाटनी डांस करती दिखाई दे रही हैं। दिशा पाटनी को आपने पहले भी कई दफा डांस करते हुए देखा होगा लेकिन इस गाने में वो जिस तरह से अदाओं के साथ डांस कर रही हैं, वो फैंस को दीवाना करने वाला है। अगर ये कहा जाए कि आशिकों की कॉलोनी गाने से दिशा पूरे देश को दीवाना बनाने वाली हैं, तो गलत नहीं होगा।