Aap Jaisa Koi Trailer: संस्कृत के अध्यापक आर माधवन को प्यार की परिभाषा सिखाएंगी फातिमा सना शेख, देखें वीडियो

Aap Jaisa Koi Trailer: साउथ से लेकर बॉलीवुड इंडस्ट्री में धमाल मचा चुके आर माधवन की नई फिल्म 'आप जैसा कोई' का ट्रेलर मेकर्स ने 25 जून को रिलीज कर दिया है। इस मूवी में आर माधवन के साथ फातिमा सना शेख लीड रोल में दिखाई देंगी। फिल्म में आर माधवन एक संस्कृत के अध्यापक की भूमिका में हैं। वहीं दूसरी ओर फातिमा एक मॉडर्न गर्ल के रोल में दिखाई दे रही हैं। दोनों की शादी की बात चल रही होती है। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या इस कपल की शादी हो पाती है या नहीं? विवेक सोनी के निर्देशन में बनी फिल्म में सचिन कावेथम, दिव्यम दुबे और कुमार कंचन घोष अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगी।