Aankhon Ki Gustaakhiyan Teaser: आंखों से न देख पाने वाले दो लोगों के इश्क की कहानी

Aankhon Ki Gustaakhiyan Teaser: बॉलीवुड अदाकारा शनाया कपूर की नई फिल्म आंखों की गुस्ताखियां का टीजर रिलीज हो गया है, जिसमें वो विक्रांत मैसी के साथ रोमांस करती दिखाई दे रही हैं। फिल्म आंखों की गुस्ताखियां का टीजर देखकर पता चलता है कि ये दो ऐसे लोगों की कहानी है, जो आंखों से देख नहीं सकते हैं। ये दोनों बस इश्का का अहसास कर सकते हैं। डायरेक्टर संतोष सिंह द्वारा डायरेक्ट की गई आंखों की गुस्ताखियां 11 जुलाई के दिन रिलीज होगी।