आमिर खान गर्लफ्रेंड गौरी संग हुए स्पॉट, फ़ीमेल फैन का टाइगर श्रॉफ ने बनाया दिल

बॉलीवुड गलियारों में आज कई बड़े से लेकर छोटे स्टार्स स्पॉट हुए। मुंबई एयरपोर्ट पर आमिर खान अपनी गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट संग नजर आए। कपल पैप्स से नजरें बचाते हुए नजर आए। डिवा विद्या बालन भी अपने परिवार संग वेकेशन मनाकर वापिस लौटीं। टीवी एक्टर करण टैकर अपनी अपकमिंग सीरीज 'स्पेशल ऑप्स 2' को प्रोमोट करते हुए नजर आए। इन सब के बाद बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ भी कैमरे में कैद हुए जो बेहद ही कुल लुक में नजर आए।