Salman Khan के बॉडीगार्ड ने आमिर खान के बेटे को दिया धक्का! भाईजान से मिलना चाह रहे थे जुनैद

बॉलीवुड के मशहूर एक्टर सलमान खान ने अपंनी फिल्मों और अंदाज से हमेशा ही लोगों का दिल जीता है। सलमान खान बीती रात आमिर खान की मूवी 'सितारे जमीन पर' की स्क्रीनिंग में नजर आए, जहां उन्होंने आमिर संग मस्ती करने में कोई कसर नहीं छोड़ी। सलमान खान ने आमिर खान को लेकर पैपराजियों के सामने मजाक भी किया कि ये फिल्म वो करना चाहते थे, लेकिन आमिर ने ऐन मौके पर फिल्म ले ली। इन सबसे इतर स्क्रीनिंग से जुड़ा सलमान खान का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें उनके बॉडीगार्ड आमिर के बेटे जुनैद खान को धक्का देते नजर आए।