गोवा हादसे के बाद नोएडा में सुरक्षा सख्त, New Year से पहले बार-रेस्टोरेंट पर हाई-अलर्ट चेकिंग

गोवा नाइट क्लब आग हादसे के बाद गौतमबुद्धनगर प्रशासन ने बार-रेस्टोरेंट और मनोरंजन स्थलों की सघन चेकिंग शुरू कर दी है। लगभग 50 प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया, जहां फायर सेफ्टी, इलेक्ट्रिकल वायरिंग, आपातकालीन निकास, भीड़ नियंत्रण और लाइसेंसिंग की जांच की गई। नव वर्ष से पहले सुरक्षा इंतजामों को लेकर प्रशासन सख्त रुख अपना रहा है।

Noida News: गोवा के नाइट क्लब में हाल ही में हुए भीषण अग्निकांड के बाद गौतमबुद्धनगर प्रशासन पूरी तरह सतर्क मोड में आ गया है। जन-सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर की ओर से जिलेभर में बार, रेस्टोरेंट और विभिन्न मनोरंजन स्थलों की संयुक्त सघन जांच जारी है। पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह के निर्देशन में चल रहे इस अभियान में मुख्य अग्निशमन अधिकारी (सीएफओ), फायर सर्विस विभाग, आबकारी विभाग और विद्युत सुरक्षा विभाग की संयुक्त टीमें शामिल हैं, जो सुरक्षा मानकों की बारीकी से जांच कर रही हैं।

AI

सांकेतिक फोटो (AI Image)

अब तक 50 बार-रेस्टोरेंट की चेकिंग

अधिकारियों के अनुसार, इस चेकिंग अभियान का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि जिले के किसी भी बार या मनोरंजन स्थल में अग्नि सुरक्षा, विद्युत सुरक्षा या जन-सुरक्षा नियमों की अनदेखी न होने पाए। गोवा जैसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए प्रशासन ने सभी संवेदनशील स्थानों पर औचक निरीक्षण तेज कर दिया है। अब तक लगभग 50 बार और रेस्टोरेंट का निरीक्षण किया जा चुका है, जिसमें कई महत्वपूर्ण बिंदुओं की गहन जांच की गई।

End of Feed