क्या है कानपुर पुलिस का 'ऑपरेशन 500'? क्यों मची है इन यूट्यूबर्स और पत्रकारों में खलबली

नए साल से पहले कानपुर शहर को अपराधियों, भूमाफिया, वसूलीबाजों, दबंगों और फर्जी पत्रकारों-यूट्यूबर्स से मुक्त कराने के लिए पुलिस ने ऑपरेशन 500' शुरू किया है।

कानपुर : कानपुर पुलिस ने 'ऑपरेशन महाकाल' की तर्ज पर 'ऑपरेशन 500' शुरू किया है, जिसका उद्देश्य नए साल से पहले शहर को अपराधियों, भूमाफिया, वसूलीबाजों, दबंगों और फर्जी पत्रकारों-यूट्यूबर्स से मुक्त करना है। इस विशेष अभियान का नेतृत्व कानपुर पुलिस कमिश्नरेट के जॉइंट सीपी (क्राइम) आशुतोष कुमार कर रहे हैं। अभियान के तहत अगले 500 घंटे तक लगातार कार्रवाई की जाएगी, जिसमें सभी थाना क्षेत्रों में छापेमारी, सर्वे और पीड़ितों से प्रार्थना-पत्र लेने का कार्य शामिल है।

Kanpur Police Operation 500

कानपुर पुलिस (फोटो-@kanpurnagarpol)

जॉइंट सीपी ने बताया कि असामाजिक तत्वों द्वारा लोगों को धमकाने, वसूली करने और जमीन कब्जाने की कोशिशों के खिलाफ यह अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस ने हर थाने को अपने क्षेत्र में छानबीन करने के निर्देश दिए हैं, जिसमें भूमाफिया, अवैध हथियार रखने वाले और फर्जी पत्रकारों की तलाश की जाएगी। पिछले कुछ महीनों में वसूली और धमकी की शिकायतें बढ़ी हैं, और पुलिस ने ठान लिया है कि 31 दिसंबर से पहले शहर में अपराध का भय खत्म किया जाएगा।

End of Feed