UP Accident: रीवा से अयोध्या जा रही बोलेरो की ट्रैक्टर-ट्राला से भिड़ंत; तीन श्रद्धालुओं की मौत, आठ घायल

गुरुवार तड़के उत्तर प्रदेश में दो अलग-अलग सड़क हादसों ने जनजीवन को झकझोर दिया। अयोध्या दर्शन के लिए मध्यप्रदेश के रीवा से निकले श्रद्धालुओं की बोलेरो प्रयागराज हाईवे पर ट्रैक्टर-ट्राला से भिड़ गई, जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई और आठ गंभीर रूप से घायल हुए। बोलेरो में कुल 11 यात्री सवार थे। वहीं मुजफ्फरनगर के पानीपत-खटीमा मार्ग पर घने कोहरे के कारण एक ट्रक डिवाइडर से टकरा गया और देखते ही देखते छह वाहन आपस में भिड़ गए।

Ayodhya Accident News: अयोध्या दर्शन के लिए मध्यप्रदेश के रीवा से निकले श्रद्धालुओं का सफर गुरुवार तड़के एक दर्दनाक हादसे में बदल गया। पूराकलंदर थाना क्षेत्र के प्रयागराज हाईवे पर कल्याण भदरसा गांव स्थित लिटिल फ्लावर स्कूल के पास बोलेरो और सामने से आ रहे ट्रैक्टर-ट्राला में भीषण टक्कर हो गई। हादसे में तीन श्रद्धालुओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि आठ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

road accidents in up

यूपी में सड़क हादसों का कहर (सांकेतिक तस्वीर)

कैसे हुआ हादसा

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रैक्टर-ट्राला मसौधा चीनी मिल में गन्ना उतारकर वापस लौट रहा था। इसी दौरान तेज रफ्तार बोलेरो उससे आमने-सामने भिड़ गई। जोरदार टक्कर से बोलेरो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार सभी 11 यात्री घायल हो गए।

End of Feed