Yuva Sathi Status Check: युवाओं को सरकार हर महीने दे रही 1500 रुपये, चेक करें आपको मिलेंगे या नहीं

Banglar Yuva Sathi Scheme के तहत पात्र युवाओं को हर महीने 1,500 रुपये की वित्तीय सहायता दी जाएगी। यह सहायता अधिकतम पांच साल तक या तब तक मिलेगी जब तक लाभार्थी को नौकरी नहीं मिल जाती या वह स्वयं का रोजगार शुरू नहीं कर लेता।

Yuva Sathi Status Check: पश्चिम बंगाल सरकार ने राज्य के बेरोजगार युवाओं को आर्थिक सहायता देने के लिए Banglar Yuva Sathi Scheme शुरू करने की घोषणा की है। इस योजना की घोषणा मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने राज्य बजट के दौरान की थी। यह योजना 1 अप्रैल 2026 से लागू होने की उम्मीद है। इस योजना के तहत राज्य के शिक्षित बेरोजगार युवाओं को नौकरी मिलने तक या स्वरोजगार शुरू करने तक हर महीने आर्थिक सहायता दी जाएगी। आवेदन की प्रक्रिया विशेष रजिस्ट्रेशन कैंप के माध्यम से पूरी की जाएगी।

Yuva Sathi Status Check: युवाओं को सरकार हर महीने दे रही 1500 रुपये, चेक करें आपको मिलेंगे या नहीं

Yuva Sathi Scheme Status 2026/Photo- Canva

योजना के तहत कितनी मिलेगी आर्थिक सहायता

Banglar Yuva Sathi Scheme के तहत पात्र युवाओं को हर महीने 1,500 रुपये की वित्तीय सहायता दी जाएगी। यह सहायता अधिकतम पांच साल तक या तब तक मिलेगी जब तक लाभार्थी को नौकरी नहीं मिल जाती या वह स्वयं का रोजगार शुरू नहीं कर लेता। यदि कोई लाभार्थी पूरे पांच साल तक योजना का लाभ लेता है, तो उसे कुल मिलाकर 90,000 रुपये तक की सहायता मिल सकती है। यह राशि सीधे लाभार्थी के आधार से जुड़े बैंक खाते में ट्रांसफर की जाएगी।

End of Feed