आसानी से निकाल सकते हैं पुराने बैंक अकाउंट में पड़े पैसे, तरीका समझ लें

खाते में 10 साल तक पैसा बिना क्लेम के पड़ा रहने पर इसे आरबीआई के DEAF में ट्रांसफर कर दिया जाता है, हालांकि ग्राहक या उनके कानूनी वारिस कभी भी इस पैसे को क्लेम कर सकते हैं।

अगर आपके पुराने बैंक खातों में पैसा पड़ा है और आप उसे भूल चुके हैं, तो आप आसानी से उसे वापस पा सकते हैं। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) ने अनक्लेम्ड डिपॉजिट यानी बिना क्लेम वाले पैसे को वापस दिलाने के लिए पहल की है। इस अभियान का उद्देश्य लोगों को उनके भूले हुए पैसे से जोड़ना है, लेकिन समस्या यह है कि अधिकतर लोगों को इसके बारे में जानकारी ही नहीं है।

How To Use UDGAAM Portal

आसानी से निकाल सकते हैं पुराने बैंक अकाउंट में पड़े पैसे, तरीका समझ लें

क्या है UDGAM पोर्टल?

UDGAM पोर्टल एक ऑनलाइन प्लेटफॉर्म है, जहां लोग विभिन्न बैंकों में पड़ी अपनी अनक्लेम्ड जमा राशि की जानकारी एक ही जगह पर खोज सकते हैं। इसमें सेविंग अकाउंट, फिक्स्ड डिपॉजिट या अन्य ऐसे बैलेंस शामिल हैं, जो 10 साल या उससे अधिक समय से निष्क्रिय पड़े हैं।

End of Feed