एक साथ ऑन कर दिए AC, गीजर और इंडक्शन तो क्या ब्लास्ट हो सकता है बिजली मीटर? जानें सच्चाई

अक्सर हमें देखा है कि एक साथ अगर कई इलेक्ट्रिक अप्प्लाइंस ऑन कर दें तो मीटर ट्रिप कर जाता है जिससे लोगों के मन में सवाल है कि क्या एक साथ AC, गीजर और इंडक्शन चलाने से आग लग सकती है?

गर्मियों में एसी और सर्दियों में गीजर व इंडक्शन जैसे हाई-पावर उपकरणों का इस्तेमाल काफी बढ़ जाता है। ऐसे में अक्सर लोगों के मन में यह सवाल उठता है कि क्या इन सभी उपकरणों को एक साथ चलाने से बिजली का मीटर ब्लास्ट हो सकता है या आग लग सकती है? सोशल मीडिया पर अक्सर इस तरह की अफवाहें फैलती रहती हैं, जिससे लोगों के अंदर एक डर बैठ जाता है। आइए समझते हैं कि क्या ऐसा होना सच में मुमकिन है या यह सिर्फ एक गलतफहमी है।

इलेक्ट्रिक मीटर

आज के आधुनिक डिजिटल या स्मार्ट बिजली मीटर इस तरह बनाए जाते हैं कि वे ज्यादा लोड पड़ने पर भी पूरी तरह सुरक्षित रहें। इन्हें तकनीकी रूप से इस तरह डिजाइन किया गया है कि अत्यधिक लोड होने पर भी ये खराब या ब्लास्ट नहीं होते। इसलिए, सिर्फ ज्यादा बिजली इस्तेमाल करने से मीटर फटने या उसमें विस्फोट होने जैसी कोई घटना नहीं होती है। अगर आप अपने घर का स्वीकृत लोड (Sanctioned Load) यानी वह लोड जो आपने बिजली विभाग से मंजूर करवाया है, उससे ज्यादा बिजली का इस्तेमाल एक साथ करते हैं, तो मीटर उड़ता या फटता नहीं है। इसके बजाय, मीटर केवल उस अतिरिक्त लोड को रिकॉर्ड कर लेता है जिसे 'मैक्सिमम डिमांड' (Maximum Demand) कहा जाता है। लगातार ऐसा होने पर बिजली विभाग आप पर जुर्माना लगा सकता है या आपका सेंक्शंड लोड बढ़ा सकता है, लेकिन मीटर में कोई विस्फोट नहीं होता।

End of Feed