RAC टिकट है तो कंबल और चादर मिलेगा या नहीं, क्या है रेलवे का नियम?

रेलवे के नियमों के अनुसार बेडरोल सुविधा टिकट के RAC या कन्फर्म होने पर नहीं, बल्कि कोच की श्रेणी पर निर्भर करती है। इसलिए अगली बार RAC टिकट लेकर जाएं तो अपने अधिकार समझ लें।

हाल ही में रेलवे पर एक अदालत ने 25,000 रुपये का जुर्माना लगाया है। यह जुर्माना रेलवे पर इसलिए लगाया गया, क्योंकि रेलवे ने RAC टिकट पर यात्रा कर रहे यात्री को कंबल नहीं दिया था जिसके बाद एक ही कंबल में दो यात्रियों को यात्रा करनी पड़ी थी। अब आपके मन में एक सवाल आ रहा होगा कि अगर टिकट RAC है, तो क्या एसी कोच में कंबल, चादर और तकिया जैसी बेडरोल (Bedroll) सुविधा मिलेगी। आइए जानते हैं रेलवे के नियम क्या कहते हैं।

Train Ticket

क्या RAC यात्रियों को मिलता है बेडरोल?

सबसे पहले समझिए क्या होता है RAC टिकट

RAC यानी Reservation Against Cancellation। इस टिकट में यात्री का सफर कन्फर्म होता है, लेकिन पूरी बर्थ नहीं मिलती। आमतौर पर एक साइड लोअर बर्थ को दो RAC यात्रियों के बीच बांटा जाता है। यदि यात्रा शुरू होने से पहले या यात्रा के दौरान कोई कन्फर्म टिकट रद्द होता है, तो RAC टिकट कन्फर्म बर्थ में बदल सकता है यानी RAC यात्री को ट्रेन में यात्रा करने की अनुमति रहती है, लेकिन शुरुआत में उसे साझा सीट पर सफर करना पड़ सकता है।

End of Feed