पहले ऐसी अटकलें थीं कि 20 जून तक पीएम किसान योजना की 20वीं किस्त जारी हो जाएगी, लेकिन अब तक ऐसा नहीं हुआ है। लेटेस्ट अपडेट के मुताबिक, 20वीं किस्त 19 जुलाई 2025 को किसानों के खातों में ट्रांसफर की जा सकती है। हालांकि, सरकार की ओर से अब तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। किसानों को सलाह दी जाती है कि वे पीएम किसान पोर्टल पर अपनी किस्त की स्थिति चेक करते रहें और आधिकारिक घोषणा का इंतजार करें। (फोटो सोर्स-istock)
अगर आप यह जानना चाहते हैं कि आपके अकाउंट में पीएम किसान योजना की किस्त के 2000 रुपये आए हैं या नहीं, तो इसके लिए आपको कहीं जाने की जरूरत नहीं है। यह जानकारी आप घर बैठे मोबाइल या कंप्यूटर से चेक कर सकते हैं। (फोटो सोर्स-istock)
सबसे पहले आपको पीएम किसान सम्मान निधि योजना की आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाना होगा। वहां पर ‘बेनेफिशियरी स्टेटस’ नाम का विकल्प दिया गया है। इस पर क्लिक करने के बाद आपसे रजिस्ट्रेशन नंबर या मोबाइल नंबर मांगा जाएगा। (फोटो सोर्स-istock)
आप अपने पंजीकृत मोबाइल नंबर या योजना के तहत मिले रजिस्ट्रेशन नंबर को दर्ज करें। उसके बाद दिए गए कैप्चा को भरकर ‘Get Data’ बटन पर क्लिक करें। (फोटो सोर्स-istock)
जैसे ही आप जानकारी सबमिट करते हैं, आपकी स्क्रीन पर आपके खाते में आई पिछली किस्तों की पूरी जानकारी दिखाई देगी। इसमें यह भी साफ लिखा होगा कि 19वीं किस्त (20वीं किस्त आने के बाद 20वीं किस्त) आपके अकाउंट में भेजी गई है या अभी प्रोसेस में है। (फोटो सोर्स-istock)
अगर आपकी किस्त का स्टेटस नहीं दिख रहा या नाम लिस्ट में नहीं आ रहा है, तो घबराने की जरूरत नहीं है। आप नजदीकी CSC सेंटर या कृषि विभाग के दफ्तर में संपर्क कर सकते हैं। इसके अलावा पीएम किसान योजना के हेल्पलाइन नंबर 155261 या 1800115526 पर कॉल करके भी जानकारी ली जा सकती है। (फोटो सोर्स-istock)
इसके अलावा आप बैंक अकाउंट में भी पीएम किसान किस्त का स्टेटस देख सकते हैं। यानी कि यदि आपके बैंक अकाउंट में 2000 रुपये क्रेडिट हुए हैं तो भी आप समझ सकते हैं कि आपको योजना का लाभ मिल रहा है। कई बार किस्त रुकने की वजह बैंक डिटेल या आधार कार्ड में गड़बड़ी भी हो सकती है। इसलिए यह सुनिश्चित करें कि आपके बैंक अकाउंट और आधार नंबर की जानकारी पीएम किसान पोर्टल पर सही से अपडेट हो। (फोटो सोर्स-istock)