Ayushman Bharat Card: आयुष्मान भारत योजना भारत सरकार द्वारा चलाई जाने वाली दुनिया की सबसे बड़ी हेल्थ एश्योरेंस योजनाओं में से एक है। हाल ही में सरकार ने इस योजना के नियमों में बदलाव करते हुए 70 साल से अधिक उम्र वाले सभी वृद्धजनों को भी इस योजना में शामिल किया था। बदलाव के बाद अब 70 साल से अधिक उम्र वाले बुजुर्ग भी 5 लाख रुपये तक के मुफ्त इलाज का लाभ प्राप्त कर सकते हैं। लेकिन क्या आप जानना चाहते हैं कि आपके शहर में मौजूद कौन से अस्पताल आयुष्मान कार्ड के आधार पर मुफ्त में इलाज ऑफर करते हैं? आइये जानते हैं कि आप घर बैठे यह कैसे पता कर सकते हैं।
कौन से अस्पताल कर रहे फ्री इलाज?
आइये आपको बताते हैं कि आप घर बैठे कैसे पता कर सकते हैं कि आपके शहर या राज्य में मौजूद कौन से अस्पताल आयुष्मान भारत कार्ड से मुफ्त में इलाज कर रहे हैं।
स्टेप 1: सबसे पहले आपको प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत जन आरोग्य योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा और यहां जाकर ‘फाइंड हॉस्पिटल’ के ऑप्शन पर क्लिक करें।
स्टेप 2: आपके सामने नया पेज खुलेगा जहां आपको अपने राज्य का नाम, जिला और हॉस्पिटल का प्रकार (सरकारी या प्राइवेट) जैसी जानकारी दर्ज करनी होगी।
स्टेप 3: आप किस प्रकार की बिमारी का इलाज करवा रहे हैं यह भी चुनें और साथ ही आपको एम्पेनल्मेंट का प्रकार (Empanelment Type) में जाकर PMJAY (प्रधानमंत्री आयुष्मान कार्ड) का विकल्प चुनना होगा।
स्टेप 4: इसके बाद आपको कैप्चा कोड डालकर सर्च के विकल्प पर क्लिक करना है जिसके बाद आपके सामने हॉस्पिटल की लिस्ट खुल जाएगी।
आयुष्मान कार्ड के लिए ऐसे करें अप्लाई
कार्ड बनवाने के लिए आपको इन 3 आसान स्टेप्स को फॉलो करना होगा:
स्टेप 1: आयुष्मान भारत की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
स्टेप 2: अपना आधार कार्ड या राशन कार्ड नंबर दर्ज करें। इसके बाद आपकी पात्रता जांची जाएगी।
स्टेप 3: परिवार की पहचान के लिए आवश्यक डॉक्यूमेंट सबमिट करें। इसके बाद आप अपना e-कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं और प्रिंट निकालकर इसका इस्तेमाल कर सकते हैं।
