घर के लिए कौन सा सीमेंट सही? OPC और PPC में क्या फर्क?

OPC VS PPC: सीमेंट हमेशा ताजा खरीदें और पैकेट पर पैकेजिंग की तारीख जरूर देखें। साथ ही ISI मार्क वाला सीमेंट ही लें और उसे सूखी जगह पर स्टोर करें, क्योंकि घर सिर्फ एक ही बार बनता है।

घर बनवाते समय लोग ईंट, सरिया और डिजाइन पर तो खूब ध्यान देते हैं, लेकिन सीमेंट चुनने में अक्सर कन्फ्यूजन हो जाता है। बाजार में सबसे ज्यादा इस्तेमाल होने वाले दो प्रकार के सीमेंट हैं- OPC और PPC। दोनों के अपने फायदे हैं, लेकिन सही चुनाव करना बहुत जरूरी होता है ताकि घर मजबूत और टिकाऊ बन सके। एक बात हमेशा ध्यान रखें कि जीवन में घर एक ही बार बनता है, इसलिए सही चुनें और बेस्ट चुनें।

OPC और PPC में क्या फर्क

घर के लिए कौन सा सीमेंट सही? OPC और PPC में क्या फर्क?

क्या होता है OPC सीमेंट?

OPC का पूरा नाम Ordinary Portland Cement है। यह सीमेंट जल्दी मजबूत होता है और तेजी से सेट हो जाता है। इसी वजह से इसका इस्तेमाल उन कामों में ज्यादा किया जाता है जहां जल्दी निर्माण पूरा करना हो। बीम, कॉलम और छत जैसी जगहों पर OPC सीमेंट काफी उपयोगी माना जाता है। यह शुरुआती दिनों में ज्यादा ताकत देता है।

End of Feed