हम खरीदते हैं कंपनियों से इंटरनेट, लेकिन टेलिकॉम कंपनियां किससे खरीदती हैं इंटरनेट

स्मार्टफोन हमारी जिंदगी का बेहद जरूरी हिस्सा बन गए हैं। इंटरनेट को स्मार्टफोन की जिंदगी कहा जा सकता है। बिना इंटरनेट के स्मार्टफोन बेकार लगने लगता है। हमें अपने फोन में इंटरनेट इस्तेमाल करने के लिए कंपनी से रिचार्ज करवाना होता है। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि कंपनियों के पास इंटरनेट कहां से आता है और उन्हें इंटरनेट कौन देता है?

Telecom Companies In India: दुनिया बहुत ही तेजी से एडवांस्ड टेक्नोलॉजी को अपना रही है और डिजिटलाइजेशन की तरफ बढ़ रही है। तेजी से डिजिटल होती हमारी दुनिया में स्मार्टफोन्स की भूमिका अत्यंत महत्त्वपूर्ण है और यह हमारी जिंदगी का अटूट हिस्सा बन चुके हैं। लेकिन बिना स्मार्टफोन के यह सिर्फ फोन भर रह जाते हैं और इनकी जरूरत भी कम हो जाती है। अपने फोन में इंटरनेट सुविधाओं का आनंद लेने के लिए हम टेलिकॉम कंपनियों से प्लान खरीदते हैं। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि इन टेलिकॉम कंपनियों के पास इंटरनेट कहां से आता है, और इन्हें इंटरनेट कौन देता है? आज हम यहां इसी बारे में बताने जा रहे हैं।

Where Do Telecom Companies Get Internet From

हम खरीदते हैं कंपनियों से इंटरनेट लेकिन कंपनियों को कहां से मिलता है इंटरनेट

ISP और इंटरनेट

कस्टमर्स को इंटरनेट सुविधा प्रदान करने वाली कंपनियों को इंटरनेट सर्विस प्रोवाइडर (ISP) के नाम से जाना जाता है। इंटरनेट सर्विस प्रोवाइडर उसी इंटरनेट का हिस्सा होते हैं जो हमें प्रदान करवाया जाता है और रिचार्ज के माध्यम से वह हमें इंटरनेट प्रदान नहीं करते बल्कि इंटरनेट को इस्तेमाल करने की अनुमति प्रदान करते हैं। नेटवर्क को ज्यादा अच्छे ढंग से चलाने के लिए ISPs इन तरीकों का इस्तेमाल करते हैं:

इंटरनेट बैकबोन प्रोवाइडर: इंटरनेट बैकबोन प्रोवाइडर्स ज्यादा बड़ी कंपनियां होती हैं और ISPs इन बड़ी कंपनियों से कनेक्ट करके अपने नेटवर्क को बेहतर बनाने पर काम करती हैं।

End of Feed