Tiles खरीदते समय किन बातों का रखें ध्यान? क्या महंगी टाइल्स हमेशा बेहतर होती हैं

घर के लिए टाइल्स खरीदते समय सिर्फ डिजाइन या कीमत नहीं बल्कि सुरक्षा, मजबूती और सफाई को ध्यान में रखना जरूरी है।

घर बनवाते समय लोग अक्सर टाइल्स चुनने में जल्दबाजी करते हैं। कई बार लोग सिर्फ डिजाइन देखकर टाइल्स खरीद लेते हैं जबकि बाद में फिसलन दाग या टूटने जैसी समस्याएं सामने आने लगती हैं। ऐसे में सिर्फ महंगी टाइल्स खरीदना ही सही फैसला नहीं होता बल्कि जरूरत और इस्तेमाल के हिसाब से सही टाइल चुनना जरूरी है।

floor tiles

floor tiles (Photo: Istock)

floor tiles (Photo: Istock)

टाइल्स खरीदते समय इन बातों का रखें ध्यान

  • टाइल्स खरीदने से पहले यह तय करें कि उन्हें कहां लगाना है। बाथरूम किचन बेडरूम और बाहर के एरिया के लिए अलग-अलग तरह की टाइल्स इस्तेमाल की जाती हैं। उदाहरण के लिए बाथरूम में एंटी स्किड टाइल्स ज्यादा सुरक्षित मानी जाती हैं।
  • टाइल्स की मजबूती भी चेक करनी चाहिए। बहुत हल्की टाइल्स जल्दी टूट सकती हैं। इसलिए खरीदने से पहले उनकी क्वालिटी और थिकनेस यानी मोटाई पर ध्यान देना जरूरी है।
  • कई लोग मानते हैं कि महंगी टाइल्स हमेशा बेहतर होती हैं लेकिन ऐसा जरूरी नहीं है। कई बार मिड रेंज टाइल्स भी अच्छी क्वालिटी और लंबे समय तक चलने वाली होती हैं। इसलिए कीमत के साथ-साथ टिकाऊपन पर भी ध्यान देना चाहिए।
  • टाइल्स खरीदते समय उनका साइज भी सोच-समझकर चुनना चाहिए। छोटे कमरों में बहुत बड़ी टाइल्स अजीब लग सकती हैं जबकि बड़े एरिया में छोटी टाइल्स ज्यादा जोड़ दिखाती हैं।
  • अगर घर में बच्चे या बुजुर्ग हैं तो फर्श के लिए ऐसी टाइल्स चुनना बेहतर होता है, जिन पर फिसलन कम हो। इससे गिरने का खतरा कम रहता है।
  • टाइल्स पर पानी या दाग कितनी जल्दी दिखते हैं यह भी ध्यान रखा जाना जरूरी है। बहुत हल्के रंग की टाइल्स जल्दी गंदी दिख सकती हैं और उन्हें बार-बार साफ करना पड़ सकता है।

End of Feed