UPI Circle: एक ही UPI आईडी से जुड़ जाएगा पूरा परिवार, जान लीजिए जोरदार फीचर

  • Edited by: Rohit Ojha
  • Updated Sep 7, 2024, 02:27 PM IST

UPI Circle: इसके लिए उन्हें अलग यूपीआई आईडी की आवश्यकता नहीं होगी। यूपीआई सर्किल के लिए अतिरिक्त यूजर्स के पास अलग से बैंक खाता होना आवश्यक नहीं है। यूपीआई सर्किल के मेंबर मैक्सिमम 15,000 रुपये प्रति माह खर्च कर सकते हैं।

UPI Circle: नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) ने यूपीआई सर्किल सुविधा शुरू की है। यह यूपीआई यूजर्स के लिए है जो अपने दोस्तों और परिवार के सदस्यों को अपने यूपीआई अकाउंट में जोड़ना चाहते हैं। इसके लिए उन्हें अलग यूपीआई आईडी की आवश्यकता नहीं होगी। यूपीआई सर्किल के लिए अतिरिक्त यूजर्स के पास अलग से बैंक खाता होना आवश्यक नहीं है। लिमिट के साथ खर्च सुविधा प्राथमिक यूपीआई आईडी होल्डर को अपने खाते से को यूजर्स द्वारा किए गए लेनदेन की मॉनिटरिंग में सक्षम बनाएगी। वे सुरक्षा और पारदर्शिता के उद्देश्य से अपने यूपीआई सर्किल सदस्यों द्वारा किए गए प्रत्येक भुगतान को मंजूप करने का विकल्प भी चुन सकते हैं।

UPI Circle

यूपीआई सर्किल सुविधा

यूपीआई सर्किल से किसे फायदा होगा

एनपीसीआई के मुताबिक, यूपीआई सर्किल खासकर वरिष्ठ नागरिकों के साथ-साथ बच्चों को भी फायदा पहुंचाएगा, जबकि उन्हें फिशिंग से सुरक्षित रखेगा और साइबर अपराधियों के हाथों पैसे गंवाने से बचाएगा। छोटी नकदी के उद्देश्यों के लिए अपने यूपीआई आईडी में कर्मचारियों को जोड़कर मर्चेंट भी यूपीआई सर्किल से लाभ उठा सकते हैं।

End of Feed