यूटिलिटी

Swiggy Incognito Mode: स्विगी के प्लेटफॉर्म पर अब मिलेगी ‘इनकॉग्निटो' मोड में ऑर्डर की सुविधा, हिस्ट्री में नहीं दिखेगा प्रोडक्ट

  • Edited by: Rohit Ojha
  • Updated Sep 7, 2024, 05:05 PM IST

Swiggy Incognito Mode: स्विगी ने बयान में कहा कि उसके मंच पर इनकॉग्निटो मोड को सक्रिय कर उपयोगकर्ता गोपनीय रूप से खरीदारी कर सकता है और उसका ऑर्डर ऐप की हिस्ट्री में भी नहीं दिखाई देगा। यह सुविधा स्विगी के फूड और इंस्टामार्ट दोनों खंडों पर उपलब्ध कराई गई है।

Image

ऑनलाइन फूड डिलीवरी कंपनी स्विगी।

Photo : iStock

Swiggy Incognito Mode: ऑनलाइन फूड और अन्य प्रोडक्ट डिलीवरी प्लेटफॉर्म स्विगी ने ‘इनकॉग्निटो' मोड में सर्विस शुरू की है। स्विगी ने कहा कि उसने उद्योग में पहली बार ‘इनकॉग्निटो’ मोड सुविधा शुरू की है, जिससे उपयोगकर्ता भोजन और अन्य जरूरी सामान का ऑर्डर गोपनीय ढंग से दे सकते हैं। इनकॉग्निटो इंटरनेट ब्राउजर का एक खास स्वरूप है जिसका इस्तेमाल करने पर उपयोगकर्ता की सर्च हिस्ट्री दर्ज नहीं होती है और इस मोड में की गई गतिविधियां सामान्य ब्राउजर में नहीं दिखाई देती हैं।

गोपनीय रूप से खरीदारी

स्विगी ने बयान में कहा कि उसके मंच पर इनकॉग्निटो मोड को सक्रिय कर उपयोगकर्ता गोपनीय रूप से खरीदारी कर सकता है और उसका ऑर्डर ऐप की हिस्ट्री में भी नहीं दिखाई देगा। यह सुविधा स्विगी के फूड और इंस्टामार्ट दोनों खंडों पर उपलब्ध कराई गई है।

ऑ्रडर रहेगा प्राइवेट

स्विगी ने कहा कि गुप्त मोड गोपनीय खरीदारी के लिए भी आदर्श है क्योंकि यह सुविधा सुनिश्चित करती है कि ऐसे ऑर्डर निजी रहें ताकि उपयोगकर्ताओं की पसंद दूसरों को दिखाई न दे। स्विगी के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (खानपान बाजार) रोहित कपूर ने कहा कि हमारा जीवन भले ही सामाजिक होता जा रहा है, लेकिन हम अब भी ऐसी कई चीजें हैं जिन्हें निजी रखना पसंद करते हैं और इनकॉग्निटो मोड इसी जरूरत को पूरा करता है।

कंपनी ने कहा कि यह सुविधा फिलहाल उसके 10 प्रतिशत उपयोगकर्ताओं के लिए ही उपलब्ध कराई गई है लेकिन आने वाले दिनों में यह सभी उपयोगकर्ताओं के लिए शुरू कर दी जाएगी।

Rohit Ojha
Rohit Ojhaauthor

<p>रोहित ओझा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉरस्पॉडेंट सितंबर 2023 से काम कर रहे हैं। यहां पर वो बिजेनस और यूटिलिटी की खबरों पर काम करते हैं। मीडिया इंडस्ट्री में पांच साल से अधिक का अनुभव। चुनावी खबरों से शुरू हुआ पत्रकारिता का सफर फिलहाल स्टॉक मार्केट, इकोनॉमी और पर्सनल फाइनेंस की खबरों के साथ जारी है। डेस्क और फील्ड दोनों में ही काम करने का तजुर्बा। टाइम्स नाऊ नवभारत से पहले अलग-अलग मीडिया संस्थानों में अलग-अलग बीट पर काम कर चुके हैं। अमर उजाला, टीवी9 हिंदी, इंडिया टीवी, आज तक जैसे मीडिया संस्थान में अलग-अलग बीट पर काम कर चुके हैं। स्टॉक मार्केट और इकोनॉमी के साथ-साथ देश की सियासी घटनाओं पर लिखने का अनुभव है। 2019 के आम चुनाव से लेकर तमाम विधानसभा की चुनावी खबरों पर काम किया है। 2019 का क्रिकेट वर्ल्ड कप और आईपीएल की खबरों पर भी काम किया है। किस्से-कहानियों में मन लगता है। शारदा यूनिवर्सिटी से मास-कम्युनिकेशन और जर्नलिज्म किया है। गृह जनपद- बक्सर। साहित्य, सियासत और सिनेमा पर लिखना-पढ़ना खूब पसंद है।</p>

और पढ़ें
End of Article